Gonda Train Accident: गुरुवार को उत्तर प्रदेश की गोंडा में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में बहुत से डिब्बे बेपटरी हो गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दुर्घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया है। शुरूआती सूचना के अनुसार, बहुत से डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। गोंडा के निकट रेलवे डिरेल हुआ है। अब तक चार पैसेंजर मर गए हैं। ये दुर्घटना झिलाही रेलवे स्टेशन से कुछ दूर हुई।
बताया जा रहा है कि गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पलट गए हैं। ये दुर्घटना गोंडा-झिलाही के बीच पिकौरा के पास हुई है। अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है कि कितने लोग घायल हैं। प्रशासन ने बचाव टीम को गोंडा से रवाना किया है।
केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने इस हादसे की पूरी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णो को दी। केंद्रीय रेल मंत्री के आदेश के अनुशार केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह घटना स्थल पर पहूँच कर मामले की पूरी जानकारी ली ।