June 19, 2025

Paris Paralympic 2024 Games: मनीष नरवाल ने निशानेबाजी में रजत पदक जीता; अवनि लेखरा ने एक बार फिर इतिहास रचा

0
Avni Lekhra, Mona Agarwal & Manish Narwal

Avni Lekhra, Mona Agarwal & Manish Narwal,

Paris Paralympic 2024 Games: पेरिस पैरालिंपिक के दूसरे दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निशानेबाजी में तीन पदक जीता।

Paris Paralympic 2024 Games: पेरिस पैरालिंपिक के दूसरे दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निशानेबाजी में तीन पदक जीता। टोक्यो 2020 की स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 फाइनल में 249.7 के कुल स्कोर के साथ नया खेल रिकॉर्ड बनाते हुए अपना दूसरा पैरालिंपिक स्वर्ण पदक हासिल करके इतिहास रच दिया। वही मोना अग्रवाल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 228.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

पुरुषों की स्पर्धा में मनीष नरवाल ने रजत पदक जीतकर भारत की पदक तालिका में इजाफा किया, जिससे निशानेबाजी में भारत का दबदबा और मजबूत हुआ।
Preethi pal

निशानेबाजी में उपलब्धियों के अलावा भारत की एथलेटिक्स टीम ने भी सुर्खियां बटोरीं। प्रीति पाल ने महिलाओं की 100 मीटर टी35 स्पर्धा के फाइनल में 14.21 सेकंड में कांस्य पदक जीता। उनकी यह उपलब्धि ऐतिहासिक है क्योंकि वह पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय धावक बन गई हैं।

अभी तक पेरिस पैरालंपिक में भारत के चार पदक हो चुके हैं, और खेलों के आगे बढ़ने के साथ ही रोमांच और भी बढ़ जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *