June 20, 2025

Paris Olympics 2024 : मनु भाकर ने रचा इतिहास सरबजोत सिंह के साथ भारत के लिए जीता दूसरा ओलंपिक पदक

0

Paris Olympics 2024 में दोहरा पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला - मनु भाकर

Paris Olympics 2024
Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन, भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम मैच में कौशल और दृढ़ संकल्प के साथ एक रोमांचक प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए दूसरा कांस्य पदक जीता।
मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने अद्भुत टीमवर्क और सटीकता का प्रदर्शन किया। निशानेबाजी के क्षेत्र में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को उनके प्रदर्शन ने और भी ज्यादा मजबूत किया है।

भारत ने तीसरी सीरीज में 4-2 से आगे रहे और पाँचवीं में 8-2 से जीता। दक्षिण कोरिया द्वारा आठवीं सीरीज़ में स्कोर को 10-6 तक सीमित करने के बाद भी, भारतीय जोड़ी ने आसानी से जीत हासिल करने के लिए अपना संयम अंत तक बनाए रखा।

सरबजोत ने पहली बार ओलंपिक पदक जीता है। वही मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर 2024 के पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला पदक जीता था, जिससे उन्होंने एक ओलंपिक खेल में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई।

मनु भाकर ने भारतीय खेलों के इतिहास में अपना एक अलग स्थान बनाया है, जहां वे नॉर्मन प्रिचर्ड (एथलेटिक्स), सुशील कुमार (कुश्ती), और पीवी सिंधु (बैडमिंटन) जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत के लिए कई पदक जीते हैं। विशेष रूप से, पेरिस 2024 में भाकर की इस उपलब्धि से पहले, किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने एक ही ओलंपिक में एक से अधिक पदक नहीं जीते थे।

10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम के क्वालीफिकेशन राउंड में मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, कुल 580 अंक और 20 परफेक्ट शॉट्स के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। कांस्य पदक के मुकाबले में, उन्होंने दक्षिण कोरिया की जोड़ी ज़ू ली और वोनहो ली को 16-8 से हराया, जो 579 अंक और 18 परफेक्ट शॉट्स के साथ चौथे स्थान पर थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *